उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक (पीसीएस) परीक्षा-2024 आयोजित की गई। देहरादून जिले में परीक्षा के लिए 121 केंद्र बनाए गए थे। इनमें ऋषिकेश व विकासनगर के 17-17 व दून के 87 केंद्र शामिल हैं। परीक्षा की पहली पाली में 43.73 व दूसरी पाली में 42.79 प्रतिशत परीक्षार्थियों उपस्थित रहे।
सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह ने बताया, पहली पाली में 47762 अभ्यर्थियों में से 20887 व दूसरी पाली में 20438 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। पहली पाली में 26875 व दूसरी पाली में 20438 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
Iपूछे गए समसामयिक विषयों के सवालI
उत्तराखंड पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में इस बार ट्रेंड में बदलाव देखने को मिला। इस बार परंपरागत सवालों के बजाय समसामयिक विषयों के सवाल पूछे गए। जबकि पेपर-1 (जीएस) में इस बार करीब एक तिहाई प्रश्न उत्तराखंड से संबंधित पूछे गए। वहीं, पेपर-2 (सीसैट) बीते सालों की तुलना में कठिन रहा है। विशेषज्ञों का कहना है परीक्षा में इस बार उत्तराखंड से संबंधित सवालों की संख्या ज्यादा रही। पहले करीब 18-20 प्रतिशत प्रश्न उत्तराखंड से पूछे जाते थे। ऐसे में उत्तराखंड की गहरी समझ रखने वाले स्थानीय अभ्यर्थियों को इसका लाभ मिलेगा।