फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एक-एक शिक्षक के भरोसे चल रहे 12 विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II
I
I
I
Iउत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, सहसपुर की बैठक में शिक्षकों ने विद्यालयों में शिक्षकों की कमी पर चिंता जताई। शिक्षकों ने कहा, ब्लॉक के 12 विद्यालय एक-एक शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं। रविवार को रेसकोर्स स्थित पद्मसिंह शिक्षक भवन में संघ की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी के लिए धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

I
I
I
Iब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद सिंह रावत ने बताया, ब्लॉक में 12 विद्यालय केवल एक-एक शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहे हैं, जबकि 14 विद्यालयों में मानकों से कम शिक्षक कार्यरत हैं। शिक्षकों ने चिंता व्यक्त की कि स्टाफ की कमी के चलते अभिभावक बच्चों का नाम अन्य विद्यालयों में लिखवा रहे हैं, जिससे निपुण विद्यालय अभियान प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा 50 शिक्षकों की सेवापुस्तिकाएं पिछले महीने से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सत्यापन के लिए लंबित हैं, लेकिन वित्त अधिकारी की अनुपस्थिति के कारण अब तक सत्यापित नहीं हो पाई हैं। इनमें से कई शिक्षक सेवानिवृत्त हो चुके हैं या उनकी वरिष्ठता सूची बननी है। संघ ने चेतावनी देते हुए कहा, जल्द मांग पूरी न होने पर संघ उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें