फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सहसपुर में दूसरे की भूमि दिखाकर हड़पे 12 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। दो लोगों ने देहरादून निवासी एक व्यक्ति को सहसपुर में दूसरे की भूमि दिखाकर 12 लाख रुपये हड़प लिए। जब, धोखाधड़ी का खुलासा हुआ तो व्यक्ति ने दोनों लोगों से अपने रुपये वापस मांगे। दोनों ने व्यक्ति को कुछ चेक दिए, पर चेक बाउंस हो गए। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर दोनों गाली-गलौज करने के साथ धमकी भी दी रहे हैं। थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी तहरीर में देहरादून के मझौन गांव निवासी कर्मवीर ने बताया कि वह जमीन की तलाश कर रहे थे। उनकी मुलाकात विकासनगर के विद्यापीठ मार्ग निवासी मोहित और सहसपुर निवासी ईशम सिंह से हुई। दोनों ने बताया कि उनके पास ईशम के नाम से सहसपुर में 500 वर्गमीटर भूमि है। जिसे आबादी घोषित करने के लिए मोहित ने अपने नाम से तहसीलदार विकासनगर, देहरादून के पास वाद दाखिल किया है। बताया कि उन्होंने वाद की प्रति भी दिखाई थी।
विज्ञापन

दोनों पर विश्वास करते हुए उन्होंने 12 लाख रुपये में भूमि का सौदा तय कर लिया। दोनों के खातों और नकद रूप से कुल 12 लाख रुपये दे दिए। जब, उन्होंने मोहित को भूमि की रजिस्ट्री करने के लिए बोला। तो, वह टाल-मटोल करने लगा। वह रजिस्ट्री उनके नाम कराने से बचता रहा। इसके बाद जब वह भूमि पर गए। वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने भूमि को अपना बताया। उन्होंने भूमि की खतौनी निकाली तो पता चला कि भूमि मोहित व ईशम के नाम से नहीं है।
विज्ञापन

जब उन्होंने दोनों से पैसे वापस करने के लिए कहा तो पहले तो वह टालते रहे। फिर, दोनों ने उन्होंने चेक दिए। लेकिन सभी चेक बाउंस हो गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह पैसे लौटाने की बात करते हैं तो दोनों उनके साथ गाली-गलौज कर धमकी दे रहे हैं। थाना प्रभारी सहसपुर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें