फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पंचायत चुनाव में बांटने के लिए लाई गई 12 पेटी शराब पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई थाना पुलिस ने मंगलवार को दो अलग-अलग कारों से 12 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। मामले में सहसपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर निवासी मेहताब, शौकिन और सिंहनीवाला निवासी राजवीर के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी पंचायत चुनाव में बांटने के लिए शराब ले जा रहे थे।
विज्ञापन


थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि पंचायत चुनावों में अवैध शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार की रात लेबर चौक के पास पुलिस टीम वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान एक बिना नंबर प्लेट की कार को रोक गया। वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें छह पेटी अंग्रेजी शराब मिली। कार में दो लोग सवार थे। पुलिस की दूसरी टीम ने सेलाकुई स्थित पुरानी पुलिस चौकी के पास एक कार को रोककर तलाशी ली तो उसमें भी छह पेटी अंग्रेजी शराब मिली। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह पंचायत चुनाव में बांटने के लिए शराब ले जा रहे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें