फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों की छुट्टियों में होंगे आरटीई के प्रवेश, 16 से 30 जून के बीच निपटानी होगी प्रवेश प्रक्रिया

Fri, 10 May 2019 08:41 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत गरीब और अपवंचित वर्ग के छात्र-छात्राओं के दाखिले गर्मियों की छुट्टियों में होंगे। 16 मई को ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में चयनित छात्र-छात्राओं की सूची लगेगी। अभिभावकों को 16 से 30 जून के बीच प्रवेश प्रक्रिया निपटानी होगी।

विज्ञापन


प्रदेश के निजी विद्यालयों की करीब एक लाख सीटों पर आरटीई के तहत प्रवेश होने हैं। इन दिनों ऑफलाइन और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। अभिभावकों के आवेदन के बाद निकटवर्ती विद्यालय के लिए छात्रों की लॉटरी होगी। 16 मई को विद्यालय के लिए चयनित छात्र-छात्राओं के नाम की सूची चस्पा की जाएगी।

अभिभावकों को 30 मई तक छात्र-छात्राओं के स्वसत्यापित दस्तावेज जमा कराने होंगे। इसके बाद अधिकारी 15 जून तक इन दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे। सत्यापन के बाद 30 जून तक विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी, ताकि एक जुलाई से शुरू होने वाले सत्र में छात्र हिस्सा ले सके।
विज्ञापन


आरटीई प्रवेश का कार्यक्रम इस तरह तैयार किया गया है, जिससे कि छात्रों की पढ़ाई का नुकसान न हो। एक जुलाई से वह नियमित रूप से कक्षा में बैठ सकें, इसके लिए जरूरी है कि एडमिशन प्रक्रिया पहले कर ली जाए।
विज्ञापन

- एसबी जोशी, अपर राज्य परियोजना निदेशक, सभी के लिए शिक्षा परिषद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें