फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन निगम के बेडे़ में शामिल होंगी 300 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

परिवहन निगम के बेड़े में तीन सौ नई बसें शामिल होंगी। परिवहन निगम मुख्यालय की ओर से तैयार किए गए प्रस्ताव को प्रबंधक निदेशक की मंजूरी के बाद स्क्रीनिंग कमेटी के पास भेजा गया है। स्क्रीनिंग कमेटी से अनुमति मिलने के बाद प्रस्ताव को केंद्रीय निर्वाचन आयोग की अनुमति के लिए भेजा जाएगा। सूत्रों की मानें तो यात्रा सीजन होने की वजह से परिवहन निगम प्रबंधन बसों की खरीद जल्द से जल्द करना चाहता है।
विज्ञापन

वर्तमान में परिवहन निगम में 1200 के करीब बसें संचालित हैं। इनमें से 200 बसें विभिन्न कार्यशालाओं में खड़ी हैं। ऐसे में महज 1000 बसों का संचालन सड़कों पर हो रहा है। राज्य में करीब 2000 बसों की जरूरत है। परिवहन निगम के तमाम कर्मचारी संगठन बीते कई साल से लगातार मंाग उठा रहे हैं। काफी जद्दोजहद के बाद प्रबंधन ने 300 बसाें की खरीद को मंजूरी दे दी है। प्रबंध निदेशक डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि 300 बसों की खरीद को मंजूरी देने के साथ ही प्रस्ताव को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित स्क्रीनिंग कमेटी के पास भेजा गया है। स्क्रीनिंग कमेटी की मंजूरी मिलने के साथ ही इसे केंद्रीय निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा। आयोग की अनुमति मिलते ही बसों की खरीद की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें