पायल मिसए सलमान बने मिस्टर इंडिया
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। होटल सैफरॉन लीफ में शनिवार रात मिस्टर और मिस इंडिया-2019 के ग्रेंड फिनाले का आयोजन किया गया। जिसमें मिस इंडिया पायल चुनीं गईं। सलमान सेख मिस्टर इंडिया चुन गए हैं।
फिनाले में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड समेत कई राज्यों के युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया। खूबसूरत परिधानों के साथ जब मॉडल कैटवॉक करते हुए रैम्प पर उतरे तो शो में आए लोगों ने तालियां बजाकर मॉडल्स की हौसलाअफजाई की। इस बीच शो के कुल छह राउंड हुए जिसमें ब्राइडल, वेस्टर्न, समर व कलेक्शन शामिल थे। शो में मिस इंडिया-2019 का ताज महाराष्ट्र की पायल के सिर सजा। वहीं नागपुर के सलमान शेख मिस्टर इंडिया चुने गए।
विनर को क्राउन व ट्रॉफी देकर संमानित किया गया। इस दौरान शो के आयोजक इंटरनेशनल फैशन डिजाइनर सूफी शाबरी ने कहा कि जो युवक-युवतियां मॉडलिंग में नाम कमाना चाहते हैैं। उनके लिए यह शो एक अच्छा प्लेटफार्म है। युवाओं को फैशन के क्षेत्र में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। इस दौरान प्रसिद्ध कोरियोग्राफर इमरान शेख, दक्ष तिवारी, संचालक करता थरुष उपमन्यु, रोली वर्मा, अक्षत वर्मा और ज्यूरी सदस्यों में अम्मी कौर, स्वेता त्यागी व अन्नू डागर शामिल थे।