फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर ठगी में कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी के नाम पर ठगी में कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। सर्व शिक्षा अभियान के तहत शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर हरिद्वार की महिला से हुई ठगी के मामले में अपर राज्य परियोजना निदेशक एसबी जोशी ने जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। महिला ने नौकरी दिलाने के नाम पर खाते से सात हजार रुपये ठगने का आरोप लगाया था।
हरिद्वार निवासी निशा ने 25 मार्च को राज्य परियोजना अधिकारी (सर्व शिक्षा अभियान) से मामले की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि 17 जनवरी को अखिल नामक व्यक्ति ने उन्हें फोन किया। अखिल ने बताया कि वह सर्व शिक्षा अभियान से बोल रहे हैं और निशा का सर्व शिक्षा अभियान में चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि 23 जनवरी से उनकी ट्रेनिंग शुरू होगी। इसके साथ ही अखिल ने निशा से खाते की जानकारी ली और ओटीपी पूछ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में उन्हें पता चला कि उनके खाते से पेटीएम के जरिये चार बार में सात हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। एसबी जोशी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला परियोजना अधिकारी हरिद्वार को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत कोई नियुक्ति प्रक्रिया नहीं चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें