गौरवशाली संस्कृति को बचाए रखना सभी का कर्तव्य
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। प्रजापति सामाजिक संस्था ने भारतीय नववर्ष एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर मन मोह लिया। इस मौके पर भारतीय नववर्ष का कैलेंडर भी जारी किया गया।
चंद्रबनी चौक के निकट शिव मंदिर कुम्हारगढ़ भीमताल में आयोजित भारतीय नववर्ष एवं मिलन समारोह में उपसचिव सुधीर आर्य ने कहा कि हमारा नववर्ष चैत्र से प्रारंभ होता है लेकिन लोग पाश्चात्य संस्कृति की चकाचौंध में अपनी परंपरा को भूलते जा रहे हैं। ऐसे में हम सभी का कर्तव्य है कि अपनी गौरवशाली संस्कृति को बचाए रखने में सहयोग करें।
वरिष्ठ संरक्षक मेघराज आर्य ने कहा कि सभी के प्रयास से आज समाज में काफी हद जागरुकता आई है। लोग बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ अच्छे संस्कार भी देें। इससे अन्य समाज के लोगों को भी प्रेरणा मिलती है। प्रजापति समाज भाईचारे एवं सर्वधर्म समभाव की अवधारणा पर कार्य करता है।
कार्यक्रम के समापन पर संस्था के संस्थापक चमनलाल प्रजापति को श्रद्धांजलि दी गई। समारोह में अध्यक्ष रोहित आर्य, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार, प्रजापति महासभा के मुख्य सचिव प्रजापति अनंत प्रकाश मेहरा, विकास आर्य, सतपाल सिंह सरोहा, केजे सिंह, रामपाल प्रजेश, संगठन सचिव अनिल कुमार वर्मा, सुमित कुमार प्रजापति, जय प्रकाश, रामकुमार, गोकुल सिंह, आर्किटेक्ट रूपा प्रजापति, प्राची आर्या, पूनम आर्या, अनिता प्रजापति, सरोज, मीना प्रजापति, आकांक्षा, मंजू बालियान, आदर्श प्रजापति, सुशील कुमार, संत कृपाल प्रजापति, महेंद्र पाल प्रजापति आदि मौजूद रहे।