फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने सोमवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से परिसर में बिजली, पानी, शौचालय आदि व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मंगलवार से ईवीएम मशीनों के सीलिंग काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद की तीन विधानसभाएं जो कि हरिद्वार लोकसभा सीट के अंतर्गत आती हैं उनमें मतपत्रों के वितरण को अलग से स्टॉल लगाया जाएगा। इनमें डोईवाला, धर्मपुर और ऋषिकेश के लिए अलग स्टॉल लगेंगे। यह सब कार्य सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होंगे। निरीक्षण के दौरान डीएम ने लोनिवि के अधिकारियों को टेंट व बैरिकेडिंग आदि लगाने के लिए निर्देश दिए। निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामजीशरण शर्मा, लोनिवि के सहायक अभियंता एमएम पुंडीर, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पीएस रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें