फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रात से पांच जिलों में भारी बर्फबारी का अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आज रात से पांच जिलों में भारी बर्फबारी का अलर्ट
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। प्रदेश के पांच पहाड़ी जिलों में बुधवार रात से भारी बर्फबारी हो सकती है। वहीं, सात जिलों में भारी बारिश और ओले गिरने के आसार हैं। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। वहीं शासन ने एडवाइजरी जारी करते हुए सभी जिलाधिकारियों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।
मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार बुधवार शाम से मौसम में तेजी से बदलाव होने के आसार हैं। रात से ज्यादातर इलाकों में बारिश और ओले गिर सकते हैं। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, बुधवार सुबह से ही प्रदेशभर में बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान है। रात से अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो सकती है। वहीं, देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ में भारी बारिश और ओले गिरने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है। 21 फरवरी को प्रदेशभर में बारिश, ओले गिरने और बर्फबारी होने की संभावना है। 22 की शाम से मौसम में सुधार हो सकता है।
--
तापमान
अधिकतम-22
न्यूनतम-11

सूर्योदय- सुबह 6.54 बजे
सूर्यास्त- शाम 6.10 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें