ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
गणतंत्र दिवस और मतदाता दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय की ओर से शुक्रवार को परेड ग्राउंड स्थित खेल परिसर में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ में बालक एवं बालिका अंडर-14, अंडर-18 बालक और ओपन महिला एवं पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
अंडर-14 बालक वर्ग में तुषार सेमवाल पहले, अंशु दूसरे और उदय चौधरी तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में तनिषा प्रथम, आंचल दूसरे और वैष्णवी तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-18 बालक वर्ग में नीरज यादव पहले, अंशुल दूसरे और विशाल तीसरे स्थान पर रहे। महिला ओपन वर्ग में प्रियंका प्रथम, सुशीला द्वितीय और खुशी तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुष ओपन वर्ग में रविंद्र ने पहला, गणेश ने दूसरा और योगेंद्र ने तीसरा स्थान हासिल किया। पुरुष 50 वर्ष से अधिक वर्ग में मुकेश पहले, विनोेद दूसरे और शिव कुमार तीसरे स्थान पर रहे। इससे पूर्व कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। इस मौके पर शैलेंद्र सिंह नेगी, एसए मुरूगेशन, जीएस रावत, अरविंद पांडेय, शिखर सक्सेना, केजे कालसी, सेवा सिंह मठारू आदि मौजूद रहे।