चिन्यालीसौड़। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में रविवार को वार्षिकोत्सव एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ ही हाईस्कूल व इंटर में मेरिट पाने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए यमुनोत्री विधायक केदार रावत ने किताबी ज्ञान के साथ ही छात्रों को संस्कार पूर्ण शिक्षा देने की अपील की।
टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर देते हुए सभी अभिभावकों व शिक्षकों से बेहतर नागरिक तैयार करने की अपील की। निम के पूर्व प्राचार्य कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि युवा वर्ग की क्षमताओं को देखते हुए ही यूथ फाउंडेशन का गठन किया गया है। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य नत्थी लाल बंगवाल ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर राम सुंदर नौटियाल, खिमानंद बिजल्वाण, शीशपाल चंद रमोला, देवीदत उप्रेती, पूनम रमोला, जोत सिंह बिष्ट, विनोद घिल्डियाल, योगेंद्र पाल भंडारी, उदयपाल परमार, राजेश रावत आदि मौजूद रहे।