ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज के तत्वावधान में गौतम बॉक्सिंग क्लब की ओर से आयोजित द्वितीय शहीद ले. गौतम गुरुंग बॉक्सिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को क्वार्टर फाइनल के मुकाबले खेले गए। विभिन्न वर्गों के मुकाबलों में चंदन कोशियारी, अरविंद कुमार, नरेंद्र, संदीप मलिक, परविंदर सिंह, अरुणा, अनुभव, ललित सिंह, शुभम, आशीष कुमार, जितेंद्र, गौरव कुमार, रूपेश सिंह, हिमांशु, दुर्गेश, राहुल व विपुल पाल ने अपने-अपने मैच में जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।