फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान योजना के लिए पेंशन से कटौती पर लगे रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन ने आयुष्मान भारत योजना के मद में पेंशन से हर माह 200 रुपये की कटौती पर रोक लगाने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर संगठन ने धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

यह निर्णय सोमवार को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पीडी गुप्ता की अध्यक्षता में हुई आम सभा में लिया गया। पीडी गुप्ता ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेने के मद में पेंशन से 200 रुपये प्रतिमाह की कटौती की जा रही है। पेंशन संशोधन का शासनादेश बीते 10 अक्तूबर को जारी किया गया था, लेकिन विभागों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस मामले का 25 दिसंबर तक समाधान नहीं होने पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में गिरीश चंद्र भट्ट, नारायण सिंह राणा, मनवर सिंह शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, जयनारायण अग्रवाल, एसपी रतूड़ी, विनोद कुमार, बीआर नंदा, जनक, सुरेश चंद्र शर्मा, जीडी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें