फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रयानी मंदिर में मेला आज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

बलभद्र खलंगा विकास समिति की ओर से नालापानी स्थित चंद्रयानी मंदिर में रविवार को मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे। समिति के अध्यक्ष कर्नल डी एस खड़का ने बताया कि मेले में खलंगा युद्ध का इतिहास, सांस्कृतिक कार्यक्रम, गोरखा व्यंजनों के स्टॉल, वनभोज एवं लॉटरी मुख्य आकर्षण होंगे।
विज्ञापन

इससे पहले शनिवार को चंद्रयानी मंदिर में वीर-वीरांगनाओं की याद में भंडारे का आयोजन किया गया। यज्ञ, पूजन और कीर्तन कर वीर-वीरांगनाओं की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। समिति के सचिव जितेंद्र खत्री ने बताया कि वीर सेनानायक बलभद्र और उनके वीर सैनिक इसी चंद्रयानी मंदिर में आकर पूजा-अर्चना करते थे। इस मंदिर पर छत नहीं हैं, माना जाता है कि किसी भी प्रकार की छत का निर्माण किये जाने पर भी मंदिर पर छत नहीं रहती। उन्होंने बताया कि समिति की ओर से मंदिर की चारदीवारी निर्माण के लिए वन विभाग से संपर्क किया गया है। इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष बीनू गुरूंग, सचिव जितेंद्र खत्री, कोषाध्यक्ष शशिकांत शाही, पूर्व अध्यक्ष राम सिंह थापा, प्रभा शाह, गोपाल राना, कर्नल सी बी थापा, हरि बहादुर थापा, कमला थापा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें