फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

59,100 एनएसएस स्वयंसेवियों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

प्रदेश के 59,100 स्वयंसेवियों को राहत मिली है। सरकार ने दो सत्रों से लटका एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) का बजट जारी कर दिया है। जल्द ही सभी कॉलेजों को पैसा मिल जाएगा। इससे इस साल एनएसएस शिविरों का आयोजन आसान हो गया है।
विज्ञापन

सूबे में विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में 59,100 स्वयंसेवी एनएसएस में पंजीकृत हैं। सत्र 2016-17 और सत्र 2017-18 का बजट नहीं मिलने की वजह से इन कॉलेजों में एनएसएस संकट में आ गया था। कुछ गतिविधियों को छोड़कर एनएसएस के शिविर इस साल अभी तक आयोजित नहीं हो पाए थे। कॉलेजों ने कई बार मुद्दा उठाया लेकिन कुछ सुनवाई नहीं हुई थी। अमर उजाला ने 27 सितंबर के अंक में एनएसएस के बजट का मुद्दा प्रमुखता से प्रकाशित किया था। एनएसएस के राज्य कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि सत्र 2016-17 और सत्र 2017-18 का एनएसएस बजट जारी हो चुका है। एक दो दिन में कॉलेजों को पैसा मिल जाएगा। उन्होंने बताया कि सत्र 2018-19 का बजट अभी नहीं आया है। जब वह बजट भी आएगा तो जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि एनएसएस में हर साल कॉलेजों को करीब पौने तीन करोड़ रुपये का बजट मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें