फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड की वादियों में फिल्माई जाएगी फिल्म ‘थ्री आर’

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

उत्तराखंड की वादियों में साउथ की सबसे बड़े बजट की फिल्म ‘थ्री आर’ फिल्माई जाएगी। फिल्म की शूटिंग के लिए टीम ने लोकेशन तलाश ली है। बाहुबली और बाहुबली-2 से फिल्मी दुनिया में धमाल मचाने वाले फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली की नई फिल्म ‘थ्री आर’ की शूटिंग फिल्म सिटी हैदराबाद में 19 नवंबर से शुरू हो होगी। जबकि, उत्तराखंड में 2019 में फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

बॉलीवुड क्रिएटिव प्रोड्यूसर सुमित अदलखा ने बताया कि प्रदेश में फिल्म की शूटिंग के लिए फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की। साथ ही शूटिंग के लिए लोकेशन भी तलाशी। उन्होंने बताया कि चार सौ करोड़ रुपए के बजट से बनने वाली फिल्म ‘थ्री आर’ बाहुबली के बाद साउथ की सबसे बड़े बजट की फिल्म होगी। उत्तराखंड में 2019 में फिल्म की शूटिंग की जाएगी। इसमें लोकल लाइन प्रोड्यूसर गौरव गौतम और पर्व बाली होंगे। अदलखा ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के लिए सीएम रावत ने सरकार की ओर से हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म से प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें