फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
धूमधाम से निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। वाल्मीकि उत्थान सभा ने बुधवार को वाल्मीकि जयंती मनाई। सुबह रामायण पाठ किया गया। शाम को धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। नगरवासियों ने विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस दौरान पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखी गई।
बुधवार को शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल और मनमोहन सिंह मल्ल ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर वाल्मीकि समाज समिति के अध्यक्ष राजेंद्र घांवरिया ने पगड़ी पहनाकर सभी अतिथियों को सम्मानित किया। इसके बाद सनातन धर्म मंदिर लंढौर से निकलकर मलिंगा चौक, कुलड़ी बाजार होते हुए लाइब्रेरी वाल्मीकि मंदिर में संपन्न हुई। ढोल नगाड़ों के साथ निकाली गई मोहक झांकियाें को देखने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, मेघ सिंह कंडारी, अनुज गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, धर्मपाल पंवार, राजीव अग्रवाल, त्रिलोक राणा, छावनी परिषद उपाध्यक्ष महेश चंद, अनिता सक्सेना, अनिल गोयल, विनोद सेमवाल, रमेश चेनालिया, सोनू, अरविंद सोनकर, समिति के महासचिव मनोज कुमार ढिंगिया, विजेंद्र मचल, अशोक कुमार टांक, राजकुमार, मुकेश, रविंद्र वैद्य, अनिल, विनोद गोडियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें