ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष रजनी रावत आम आदमी पार्टी ‘आप’ की मेयर प्रत्याशी होंगी। उत्तरांचल प्रेस क्लब में शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने रजनी रावत को सदस्यता दिलाई और मेयर पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया। इस मौके पर रजनी रावत ने कहा कि निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी के रूप में जनता के पास एक बेहतर विकल्प होगा। इस दौरान राष्ट्रीय जनसहाय दल का भी ‘आप’ में विलय हुआ। इस दौरान श्यामबाबू पांडे, राकेश काला, प्रदेश सचिव डॉ. राकेश नेगी, जिलाध्यक्ष विशाल चौधरी, पुष्पा रावत, राजेश बहुगुणा, अभिषेक बहुगुणा, जिला सचिव जीतेंद्र पंत, महानगर अध्यक्ष अशोक सेमवाल आदि मौजूद रहे।