फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी के लिए भी- मुक्त विवि के अधूरे रिजल्ट बने सिरदर्द -एसाइनमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के आधे-अधूरे रिजल्ट छात्र-छात्राओं के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। किसी के रिजल्ट में परीक्षार्थी की अनुपस्थिति आ रही है तो किसी के रिजल्ट में एसाइनमेंट के नंबर नहीं दिख रहे हैं। इस संबंध में विवि कहना है कि तकनीकी खामी की वजह से यह दिक्कत आ रही है।
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय पर प्रदेशभर के छात्र-छात्राओं की जिम्मेदारी है। गत वर्ष से निजी परीक्षाएं बंद होने पर विवि पर और निजी छात्रों का भार बढ़ गया है, लेकिन विश्वविद्यालय समय और इस जिम्मेदारी के हिसाब से अपने सर्वर को अपडेट नहीं कर पाया है। इसका असर परीक्षा परिणामों पर साफ नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक, विवि में छात्रों की संख्या बढ़ने से उनका डाटा भी बढ़ गया। इससे सर्वर पर लोड बढ़ गया। जगह की कमी हो गई। करीब छह माह से विवि इस व्यवस्था को सुधारने में लगा हुआ है, लेकिन अभी तक सर्वर अपडेट नहीं हो पाया है। नतीजतन छात्रों के अंक ही नहीं दिख रहे हैं। जिसकी वजह से छात्र दूसरे संस्थानों में दाखिला नहीं ले पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों की संख्या बढ़ने से सर्वर में स्पेस कम पड़ गया है। इसके चलते छात्रों को अपने अंक नहीं दिख पा रहे हैं। हम सर्वर को अपडेट करने में लगे हुए हैं। उम्मीद है कि अक्तूबर के पहले सप्ताह तक सभी परेशानियां दूर कर ली जाएंगी। -पीडी पंत, परीक्षा नियंत्रक, मुक्त विवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें