फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज विधानसभा का घेराव करेंगे होम्योपैथिक चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
आज विधानसभा का घेराव करेंगे होम्योपैथिक चिकित्सक
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के विरोध में होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार को विधानसभा का घेराव की चेतावनी दी है। यह जानकारी बुधवार को परेड ग्राउंड स्थित प्रेस क्लब में एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. प्रणव ममगाईं ने पत्रकारों को दी।
डॉ. प्रणव ममगाईं ने बताया कि पलायन के कारण प्रदेश में एलोपैथिक चिकित्सकों की कमी हो रही है। वहीं ज्यादातर एलोपैथिक चिकित्सक पर्वतीय क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देने से हिचक रहे हैं। प्रदेश में 700 से ज्यादा होम्योपैथिक के डिग्री धारक चिकित्सक हैं। जो प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार हैं। ऐसे में होम्योपैथिक चिकित्सकों की सेवाएं लेने पर विचार करना जरूरी है। इसी मांग के समर्थन में बृहस्पतिवार को विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हैं एसोसिएशन की मांगें
-होम्योपैथिक निर्देशालय की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रोें में 101 होम्योपैथिक चिकित्सालयों की स्थापना करने वाले प्रस्ताव में जल्द से कार्रवाई की जाए।
-ईएसआई के अंतर्गत होम्योपैथी को भी शामिल किया जाए और ईएसआई चिकित्सालयों में होम्योपैथिक चिकित्सकों की नियुक्ति की जाए।
-भारत और राज्य सरकार द्वारा आयोजित आयुष कार्यक्रमों में होम्योपैथिक चिकित्सकों को भी समान भागीदारी दी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें