ब्यूरोे/अमर उजाला, देहरादून
डोईवाला ने कालसी को हराकर वॉलबॉल प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर 25 खिलाड़ियों का चयन प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया। शिविर का आयोजन एकलव्य आदर्श विद्यालय कालसी में 20 सितंबर से पांच अक्तूबर तक होगा।
मंगलवार को ट्राइबल सब प्लान के तहत आयोजित अनुसूचित जाति जनजाति की बालक अंडर-18 वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परेड ग्राउंड में कालसी और डोईवाला के बीच खेला गया। इसमें डोईवाला ने कालसी को 25-22,13-15 और 15-13 से हराकर फाइनल का खिताब जीत लिया। समापन समारोह पर मुख्य अतिथि रहे सहायक डिप्टी कमांडेंट जनरल नागरिक संगठन सीएस बौंथियाल ने विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश ममगाईं, जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव सचिन सेमवाल, उपक्रीड़ा अधिकारी दिनेश असवाल, जिला बैडमिंटन संघ के सचिव नवनीत सेठी, वॉलीबॉल कोच शिवा चौधरी, पूजा भटकेश्वर, सेवा सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
-------
कैंप के लिए चयनित खिलाड़ी
प्रतियोगिता के आधार पर प्रशिक्षण शिविर के लिए 25 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इसमें मनोज सिंह, विक्की चौहान, प्रियांशु नेगी, विशाल नेगी, अखिलेश चौहान, आदर्श, अमित नेगी, विशेष चौहान, सुमित चौहान, आर्यन रावत, विपिन राणा, यशवीर, अमन चौहान, विवेक, करण शर्मा, मनीष तोमर, विरेंद्र चौहान, चंद्र सिंह, हर्ष, शुभम, निशांत कोहली, संजय कोहली, रितिक चौहान, हेमंत चौहान और रोमन चौहान शामिल हैं। इसके अलावा अखिलेश, मनीष, अंकित चौहान, सिद्धार्थ चौहान और प्रियांशु को आरक्षित खिलाड़ियों में रखा गया है।