फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपुरा से अभ्यास मैच खेलेगी उतराखंड टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरोे/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

पहली बार बीसीसीआई की घरेलू प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने जा रही उत्तराखंड की अंडर-19 टीम को त्रिपुरा के साथ अभ्यास मैच खेलने का मौका मिल सकता है। 13 दिवसीय प्रशिक्षण और अभ्यास शिविर के लिए त्रिपुरा की टीम अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी पहुंची है। दोनों टीमों के बीच यहां अभ्यास मुकाबला खेला जाएगा।
त्रिपुरा टीम भी घरेलू सत्र से पहले अपनी तैयारियां बेहतर करने के लिए उत्तराखंड पहुंची है। विशेषकर वीनू माकंड ट्रॉफी से पहले खिलाड़ियों को पर्याप्त अभ्यास उपलब्ध कराने के लिए शिविर आयोजित किया जा रहा है। उत्तराखंड की टीम भी इस मौके का फायदा उठाने में पीछे नहीं रहना चाहती। त्रिपुरा के साथ अभ्यास से टीम को अपनी तैयारियों को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। उत्तराखंड टीम का 10 दिवसीय शिविर 21 सितंबर से तनुष क्रिकेट एकेडमी में लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
दून और काशीपुर में होंगे अंडर-23 के ट्रायल
देहरादून। अंडर-23 टीम के चयन के लिए पहले चरण के ट्रायल देहरादून और काशीपुर में आयोजित किए जाएंगे। चार से छह अक्तूबर के बीच ट्रायल कराए जाने प्रस्तावित हैं। दोनों स्थानों से ट्रायल के बाद क्रिकेटरों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा, जो देहरादून में होने वाले फाइनल ट्रायल में हिस्सा लेंगे। फाइनल ट्रायल के बाद 10 दिवसीय शिविर के लिए 25 खिलाड़ियों को चुना जाएगा। शिविर के बाद 15 सदस्यीय टीम घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें