फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी टीम चुनने के लिए दून में होंगे ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी टीम चुनने के लिए दून में होंगे ट्रायल
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। उत्तराखंड की रणजी ट्रॉफी टीम चुनने के लिए ट्रायल दून में ही होंगे। समय की कमी के चलते इस वर्ष राज्य के अन्य स्थानों पर ट्रायल होने की संभावना बेहद कम है। ऐसे में प्रदेश के अन्य जिलों के खिलाड़ियों को ट्रायल में शामिल होने के लिए दून आना पड़ सकता है।
बीसीसीआई कैलेंडर के अनुसार रणजी ट्रॉफी प्रतियोगिता की शुरुआत 19 सितंबर से होनी है। जल्द ही इसका शेड्यूल जारी हो जाएगा। ऐसे में टीम का चयन करने के लिए राज्य के पास एक माह से भी कम समय रह गया है। पहली बार चुनी जा रही राज्य की टीम में पांच से छह पेशेवर खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, चर्चा के बाद कुछ खिलाड़ियों के नाम शॉर्ट लिस्ट किए गए हैं, जो उत्तराखंड के लिए खेल सकते हैं। वहीं, अन्य खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के जरिये किया जाएगा।
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों के बीच आपसी सामंजस्य बनाने और एक टीम के तौर पर उन्हें तैयार करने के लिए कुछ दिन का प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किया जाएगा। ऐसे में केवल एक स्थान पर ट्रायल कराने का फैसला हो सकता है। अलग अलग स्थानों पर ट्रायल में लगने वाले समय को बचाने के लिए यह निर्णय लिए जाने की संभावना है।
विज्ञापन

--
कई स्तर पर स्क्रीनिंग के बाद चुनी जाएगी टीम
टीम में शामिल अंतिम 11 खिलाड़ियों का चयन कई तरह की स्क्रीनिंग के बाद होगा। अलग अलग स्तरों पर प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। इसमें सबसे पहले ट्रायल लेकर संभावित खिलाड़ियों का एक पूल तैयार किया जाएगा। इन खिलाड़ियों को प्रशिक्षण शिविर में रखा जाएगा। यहां प्रैक्टिस मैच, नेट प्रैक्टिस, तकनीक, टीम की जरूरत समेत अन्य बिंदुओं के आधार पर अंतिम 16 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इन्हीं 16 में से प्लेइंग इलेवन का चयन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें