फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल में पहुंचे एसजीआरआर और पवेलियन

विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनल में पहुंचे एसजीआरआर और पवेलियन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
एसजीआरआर रेसकोर्स और स्टेडियम ट्रेनीज पवेलियन मैदान की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 बालकों की जिलास्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली है। प्रतियोगिता का फाइनल मंगलवार शाम चार बजे से खेला जाएगा।
विज्ञापन

जिला खेल कार्यालय की ओर पवेलियन मैदान में आयोजित अंडर-14 बालक वर्ग में सोमवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में एसजीआरआर रेसकोर्स ने स्टेडियम ट्रेनीज चंद्रबनी को 2-0 से शिकस्त दी। रेसकोर्स के मयूर ने 26वें मिनट में पहला गोल दागकर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। चार मिनट बाद ही मयूरी ने दूसरा गोल दागकर टीम की बढ़त दोगुनी कर दी। चंद्रबनी की टीम ने इसके बाद वापसी के लिए कई बार प्रयास किया, लेकिन रेसकोर्स की रक्षा पंक्ति ने उनके प्रयास सफल नहीं होने दिए। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में स्टेडियम ट्रेनीज पवेलियन मैदान ने बाईचुंग भूटिया स्कूल को 2-1 से शिकस्त दी। पवेलियन के प्रियांशु ने 15वें मिनट में पहला गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। हालांकि भूटिया स्कूल के जय ने 25वें मिनट में जवाबी गोल दागकर अपनी टीम को बराबरी पर पहुंचा दिया। पवेलियन के जस्सी ने तीन मिनट बाद ही टीम के लिए दूसरा गोल दागकर स्कोर 2-1 कर दिया। इसके बाद दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें