फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन की शुरूआत आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

पूर्णिमा तिथि से मानने वालों का श्रावण मास आज से प्रारंभ हो गया है। 28 जुलाई से 27 अगस्त तक चलने वाले सावन महीने के लिए टपकेश्वर, पृथ्वीनाथ महादेव, गढ़ी डाकरा स्थित नागेश्वर मंदिर, जंगम शिवालय में तैयारियां गुरु पूर्णिमा के कारण पहले ही हो चुकी हैं। सावन को देखते हुए प्रशासन की ओर से यातायात और सुरक्षा व्यवस्था भी चौकस है। हालांकि संक्राति से मानने वालों का सावन 16 जुलाई से ही शुरु हो गया था। जो 17 अगस्त तक चलेगा। लेकिन शिवरात्रि नौ अगस्त को ही मनाई जाएगी।
शहर भर के शिव मंदिरों मेें सुबह चार बजे से भोले बाबा का पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। महीने भर सभी शिवालय पूजा, पाठ और जयकारों से गूंजेंगे। सभी मंदिराें में भोले बाबा को पहले सोमवार के लिए दूधेश्वर स्वरूप सजाया जाएगा। विद्वान पंडितों के सानिध्य में शिवालयों में हर रोज रूद्राभिषेक किया जाएगा। पंडितों ने बताया कि सावन के सभी सोमवार का शास्त्रों में विशेष महत्व माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पृथ्वीनाथ मंदिर में शिव महोत्सव आज से
श्रवण मास को लेकर सहारनपुर चौक स्थित पृथ्वीनाथ मंदिर में शनिवार से 27 अगस्त तक शिव महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शिव महोत्सव में हरिद्वार से लाए गए गंगा जल और दूध, दही, घी, पंचामृत, शक्कर, मधु आदि से भगवान भोले बाबा का सामूहिक रुद्राभिषक किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें