फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से नहीं मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कटौती से नहीं मिली राहत
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। यूपीसीएल और पिटकुल के अभियंताओं की तमाम दावों के बावजूद राजधानी के लाखों लोगों को बिजली की किल्लत से निजात नहीं मिल पाई है। लगातार चौथे दिन बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ा। बिजली आपूर्ति की अव्यवस्था का आलम यह रहा कि यूपीसीएल व पिटकुल के आला अफसरों के घरों में भी बिजली आपूर्ति ठप रही।
पिटकुल के अभियंताओं की ओर से बिंदाल नदी में गिरे टावर की जगह नए ईआरएस टावर को शनिवार की शाम तक नहीं खड़ा किया जा सका था। हाईटेंशन टावर के खड़ा नहीं होने से बिंदाल पावर स्टेशन को बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है जिसकी वजह से शहर के बीचोबीच स्थित दो दर्जन से अधिक बड़े इलाकों बिजली कटौती की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि वैकल्पिक व्यवस्था के तहत यूपीसीएल की ओर से दूसरे पावर सब स्टेशनों से आपूर्ति की जा रही है। इन पावर सब स्टेशनों पर भी लोड अधिक होने की वजह से अभियंताओं को रोस्टिंग करनी पड़ रही है। रोस्टिंग के चलते दो-दो घंटे तक बिजली कटौती की जा रही है।
विज्ञापन

यूपीसीएल अफसरों के मुताबिक पिटकुल के टावर की मरम्मत नहीं होने और बिदांल पावर स्टेशन से बिजली आपूर्ति नहीं होने की वजह से चकराता रोड, घंटाघर, बल्लूपुर, बल्लीवाला, दर्शनलाल चौक, कारगी ग्रांट, बंजारावाला समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। यूपीसीएल के मुख्य अभियंता एके सिंह ने बताया कि जब तक पिटकुल की ओर से बिंदाल नदी के टावर को खड़ा कर पावर स्टेशन को बिजली आपूर्ति नहीं की जाती है तब तक बिजली की किल्लत रहेगी। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत उपभोक्ताआें पुरकुल, झाझरा व माजरा जैसे सब स्टेशन से उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

-----
ट्यूबवेल ठप, पानी को लेकर हाहाकार
लो वोल्टेज के चलते टर्नर रोड, पंचपुरी घोसी गली, सुभाष रोड, दर्शनलाल चौक, बल्लीवाला, बल्लूपूर, सर्वे चौक, बालावाला, पटेल चौक, नत्थूवाला, समेत कई इलाकों में जल संस्थान की ओर से लगाए गए ट्यूबवेल नहीं चल पाए। घरों में लगे सबमर्सिबल पंप भी नहीं चल पाए जिसकी वजह से लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें