ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती के क्षेत्र प्रमुख देवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा से मुलाकत की। इस दौरान संस्था के प्रांतीय अध्यक्ष सतीश माथुर ने भारतीय सांस्कृतिक मानचित्रण योजना के अंतर्गत कलाकारों का डाटा एकत्र करने का काम शुरू करने पर धन्यवाद किया। इसके अलावा उन्होंने मंत्री डॉ. महेश शर्मा से उत्तराखंड संस्कृति साहित्य, कला परिषद को फिर से शुरू करने की मांग की है। सतीश माथुर के अनुसार मंत्री ने मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल में सविता कपूर, सुशील कुमार चौहान, राजेश थापा, बलदेव पराशर आदि शामिल रहे।