फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसयूआई बनाएगा राजीव गांधी बुक बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की ओर से प्रदेश में राजीव गांधी बुक बैंक की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर ‘राहुल गांधी ब्लड बैंक’ की भी स्थापना की जाएगी। रविवार को एनएसयूआई की प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी की बैठक में इस पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन

एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी, प्रदेश प्रभारी निखिल कांबले की मौजूदगी में रविवार को कांग्रेस भवन स्थित एनएसयूआई कार्यालय में आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती और विस्तार पर चर्चा की गई। इसके अलावा देश में व्याप्त बेरोजगारी, छात्र अधिकार आयोग का गठन, आगामी छात्रसंघ चुनाव, सोशल मीडिया, जुलाई में हरिद्वार में होने वाली प्रदेश स्तरीय कार्यशाला पर भी चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि राजीव गांधी बुक बैंक और राहुल गांधी ब्लड बैंक को सभी कार्यकर्ता मिलकर मजबूत बनाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने संगठन के भविष्य के कार्यक्रमों को विस्तार से बताया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव डिंपल शैली, सनी प्रजापति, प्रदेश सचिव अवनीत सिंह, मोहित सिंह, आयुष गुप्ता, राष्ट्रीय प्रतिनिधि गोविंद धसोनी, जिला अध्यक्ष सौरभ ममर्गाइं, गौरव सागर, राहुल, संदीप नेगी, गोकुल परिहार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें