फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून में दस हजार लोगों को त्रिशूल बांटेगा विहिप

विज्ञापन
विज्ञापन
दून में दस हजार लोगों को त्रिशूल बांटेगा विहिप
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। विश्व हिंदू परिषद की ओर से शहर में दस हजार लोगों को प्रतीकात्मक त्रिशूल बांटे जाएंगे। त्रिशूल पाने के लिए अब तक 5700 से अधिक लोग पंजीकरण करवा चुके हैं।
बृहस्पतिवार को तिलक रोड स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रांतीय संगठन मंत्री संजय वर्मा ने कहा कि सनातन धर्म के सभी वर्गों के लोगों को जोड़ने के लिए विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर योजना बनाई जाएगी। सभी संगठन एकजुट होकर गंगा संरक्षण, हिंदू समाज की रक्षा और गोहत्या को रोकने के लिए कार्य कर रहे हैं। छह दिसंबर को भव्य त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें दून में ही 10 हजार लोगों को प्रतीकात्मक त्रिशूल बांटे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए लोगों को पहले आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

बैठक में विहिप के साथ ही बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान प्रांत सेवा प्रमुख रमाशंकर कौशिक, दर्शनलाल, राजेंद्र राजपूत, सुधीर अवस्थी, प्रीतम पाल, समय शर्मा, गौरव कु मार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

--
कार्यकारिणी का किया विस्तार
विश्व हिंदू परिषद ने महानगर कार्यकारिणी में विस्तार कर कई नए पदाधिकारी बनाए हैं। जिनमें नवीन गुप्ता, देवेंद्र कुकरेजा और नरेंद्र चौहान को उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि अनुज वर्मा व अजय अरोड़ा को सह मंत्री, नरेश कुमार को सह सेवा प्रमुख, मीत जायसवाल को सह सत्संग प्रमुख समेत करीब 60 कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें