फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई में होगी उतराखंड में सीबीएसई नीट काउंसिलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

उत्तराखंड में एमबीबीएस और बीडीएस दाखिलों के लिए काउंसिलिंग जुलाई में होगी। सुप्रीम कोर्ट ने इसके लिए 16 जुलाई की तिथि तय की हुई है। जल्द ही एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी की ओर से काउंसिलिंग का शिड्यूल जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

एचएनबी मेडिकल विवि के कुलसचिव प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि काउंसिलिंग का कार्यक्रम जल्द जारी होगा। गत वर्ष पहले चरण की काउंसिलिंग 16 जुलाई से शुरू हुई थी। माना जा रहा है कि चूंकि यह शिड्यूल सुप्रीम कोर्ट ने तय किया हुआ है, इसलिए इस साल भी इसी के तहत काउंसिलिंग होगी। इस शिड्यूल के हिसाब से 16 जुलाई से 21 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीकरण, शुल्क जमा करने के साथ ही च्वाइस भरी जा सकती है। 21 जुलाई को स्टेट मेरिट लिस्ट वेबसाइट पर जारी होगी। इसके बाद 22 जुलाई से 23 जुलाई तक डाटा प्रोसेसिंग होगा। 24 जुलाई को सीट आवंटन कर दिया जाएगा। आवंटित सीटों पर 31 जुलाई तक दाखिले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें