फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगा नस्तान ने बांग्लादेश को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

रायपुर स्थित इंटरनेशनल स्टेडियम में शुक्रवार रात बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेले गए अभ्यास मैच में अफगानिस्तान ने आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज की। अफगानिस्तान ने 17.2 ओवर में 146 रनों का लक्ष्य हासिल किया।
शुक्रवार को अभ्यास मैच रात आठ बजे शुरू होना था, लेकिन बारिश की वजह से मैच डेढ़ घंटा देरी से साढ़े नौ बजे शुरू हुआ। बांग्लादेश के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश की सलामी जोड़ी कुछ खास नहीं कर पाई। ओपनर एल. कुमार आठ और सौम्या सरकार दो रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान शाकिब अल हसन ने विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम के साथ पारी को आगे बढ़ाया। साकिब ने 19 और मुशफिकुर रहीम ने 27 रनों की पारी खेली। निचले क्रम में एम. हुसैन ने 38 रन, जबकि शब्बीर रहमान ने 18 रन बनाए। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में 146 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही। टीम के ओपनर नजीबुल्लाह बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद हजरत उल्ला और मोहम्मद नबी ने पारी को आगे बढ़ाया। हजरत उल्लाह में शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेली। वह 69 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। मोहम्मद नबी ने 32 और शफीकुल्लाह ने 28 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को 18वें ओवर में जीत की दहलीज पर पहुंचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें