ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
युवा सेना के कार्यकर्ताओं ने शहर के कई राशन डीलरों पर मनमानी का आरोप लगाया है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि राशन डीलर मनमाने तरीके से उपभोक्ताओं को राशन देते हैं। इसके अलावा रसोई गैस एजेंसी संचालक भी उपभोक्ताओं को परेशान कर रहे हैं। इस बाबत युवा सेना ने डीएसओ विपिन कुमार को ज्ञापन सौंपा है।
युवा सेना के कार्यकर्ता मंगलवार को जिला आपूर्ति कार्यालय पहुंचे थे। युवा सेना के जिलाध्यक्ष सचिन कुमार दीक्षित का कहना था कि कई राशन डीलराें द्वारा उपभोक्ताओं यूनिट के बजाय मनमाने तरीके से राशन दिया जा रहा है। जबकि गोदाम स्तर से पर्याप्त मात्रा में राशन का आवंटन किया गया है। इसके अलावा कई गैस एजेंसी संचालक समय पर डिलीवरी करने के बजाय उपभोक्ताओं को चक्कर लगवा रहे हैं। उन्होंने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर राशन माफिया के अभियान चलाने की बात कही है। इस मौके पर सचिन कुमार, राजन गुप्ता, गोपाल गुप्ता, अशवनी सोनकर, सावन कुमार, अमन कुमार, सिद्धार्थ कुमार, संजय शर्मा, कृष्णा गुप्ता, रंजीत सक्सेना, आकाश थापा, भारत कुमार, मोहित सिंह, संजय शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।