फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताहांत पर यात्रियों का रेला, मसूरी जाने ेक लिए यात्रियों को नही मिली बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

गर्मी का मौसम शुरू होते ही मसूरी जाने वाले लोगों की संख्या बढ़ जाती है। इसके बावजूद परिवहन निगम ने अभी तक कोई तैयारी नहीं की है। रेलवे स्टेशन के पास स्थित बस डिपो के काउंटर पर रविवार को लोगों की काफी भीड़ रही, लेकिन परिवहन निगम की बसें कम पड़ गईं। इसके बाद काफी लोगों को निजी सवारी वाहनों से मसूरी जाना पड़ा।
विज्ञापन

मसूरी जाने वालों की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा वीकेंड और अन्य अवकाश कि दिनों में काफी बढ़ जाती है। वहीं अब गर्मियों की छुट्टियां बिताने वाले लोगों की संख्या में रोज इजाफा हो रहा है। रविवार को रेलवे स्टेशन के पास स्थित बस डिपो के काउंटर पर यात्रियों का रेला उमड़ा तो परिवहन व्यवस्था लड़खड़ा गई। काउंटर पर मसूरी जाने वाली बसों के टिकट के लिए यात्रियों की लंबी लाइनें लगी रहीं। बाद में बसें कम पड़ गईं। इसके बाद लोगों को निजी व महंगे सवारी वाहनों से मसूरी जाना पड़ा। बस नहीं मिलने की वजह से यात्री परिवहन निगम को कोसते नजर आए। यात्रियोें का कहना था कि जब मसूरी जाने के लिए यात्रियों की संख्या ज्यादा रहती है तो निगम को अतिरिक्त बसें संचालित करनी चाहिए। वहीं परिवहन निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि वर्तमान में मसूरी जाने के लिए बसें कम हैं। जल्द ही बसों के फेरे बढ़ाने के साथ ही अतिरिक्त बसें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें