फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली में सचिन और मेहंदी में नीरज ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ समारोह सप्ताह के पहले दिन सोमवार को हुई रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता में सचिन और नीरज ने बाजी मारी। प्रतियोगिता के विजेताओं को कार्यक्रम के अंतिम दिन पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएवी कॉलेज के ऑडीटोरियम में छात्रसंघ सप्ताह का शुभारंभ सोमवार को प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन, भाजयुमो की सहमीडिया प्रभारी नेहा जोशी, लोक गायिका कल्पना चौहान और पूर्व विधायक राजकुमार ने दीप जलाकर किया। पहले दिन रंगोली और मेहंदी प्रतियोगितां हुईं। रंगोली में सचिन प्रथम, खुशबू द्वितीय और दीपा तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, मेहंदी में नीरज लेखपाल प्रथम, नीरज भट्ट द्वितीय और रीना शर्मा तृतीय स्थान हासिल किया। इस दौरान महासचिव आकाश गौड़, ओम कक्कड़, राहुल कुमार, अंशुल चावला, दीपक रावत, प्रशांत खरोला, हिमांशु नेगी, मोहित शर्मा, कुलदीप पंत मौजूद रहे। छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम सिमल्टी ने कहा कि मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता मेें प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहने वाले छात्रों को क्रमश: 3100, 2100 और 1100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। छात्रसंघ समारोह सप्ताह के तहत मंगलवार को भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें