ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
भरत मुनि स्मृति दिवस पर संस्कार भारती संस्था की ओर से रविवार को विजय पार्क में ‘किस्सा मोहनलाल का’ नाटक का मंचन हुआ। इसमें कलाकारों ने प्रस्तुति के माध्यम से मोबाइल के प्रयोग से मानव जीवन में बदलाव की जानकारी दी।
विजय पार्क में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कार भारती संस्था के प्रांतीय उपाध्यक्ष सविता कपूर, प्रांतीय संगठन मंत्री रोशन लाल, जिला संयोजक राजेश थापा आदि ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर हिल फाउंडेशन स्कूल इंदिरा नगर के विद्यार्थियों ने ‘किस्सा मोहनलाल का’ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के जरिये मोबाइल के प्रयोग से मानव जीवन में होने वाले बदलाव की जानकारी दी गई। निर्देशक योगेंद्र प्रताप के निर्देशन में कलाकार परमजीत सिंह, अभिषेक, आदित्य बिष्ट, अभिनव बिष्ट आदि ने नाट्य प्रस्तुति दी। इस मौके पर वक्ताओं ने नाट्य विधा के प्रणेता भरत मुनि के जीवन के बारे में विचार रखे। इस मौके पर अनिल वर्मा, बलदेव पराशर, मधु जैन, राजकुमार तिवारी, सोनल वर्मा, मनाली, अनुराधा, विमला, विनोद आदि मौजूद रहे।