फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकली श्री गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाल/देहरादून।
विज्ञापन

लोहड़ी के अवसर पर श्री गुरुद्वारा साहिब डाकरा की ओर से शुक्रवार को भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब में अरदास के बाद पंज प्यारों की अगुवाई में फूलों से सजी श्रीगुरु ग्रंथ साहिब की सवारी निकाली गई। नगर कीर्तन के दौरान लोगों ने जगह-जगह फूल बरसा कर श्रीगुरु ग्रंथ साहिब की सवारी का स्वागत किया।
विज्ञापन

नगर कीर्तन डाकरा गुरुद्वारा साहिब से होते हुए कैंट बोर्ड कार्यालय चौक, गढ़ी कैंट चौक होते हुए वापस डाकरा पहुंचा। नगर कीर्तन के दौरान पंज प्यारों ने गुरुवाणी का गायन किया। नगर कीर्तन में बैंड बाजे की धुन पर कीर्तन करती सिख संगत भी शामिल हुईं। इसके अलावा घोड़ों पर सवार बच्चों के दल ने जो बोले सो निहाल के जयघोष के साथ निशान साहिब लेकर कीर्तन की अगुवाई की। इस दौरान विभिन्न अखाड़ों के बच्चों ने गतका, तलवारबाजी और लाठी-डंडों के साथ हैरत अंगेज करतब दिखाए। कीर्तन में विशेष तौर पर पहुंचा पंजाब का बैंड विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया और चाय व मिष्ठान का वितरण किया गया। नगर कीर्तन में प्रधान दलीप सिंह, महासचिव गुरमीत सिंह कैथ, सरवण सिंह, तेजवर सिंह, जगजीत सिंह, अमरजीत सिंह, सोहन सिंह मक्कड़, रंजीत कौर, अमरजीत कौर, जसविंदर कौर, कमलजीत कौर समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य देवेंद्र पाल सिंह बताया कि 14 जनवरी को गुरद्वारा साहिब डाकरा में कीर्तन दीवान सजाया जाएगा। इसमें गुरकीरत सिंह, हरबंश सिंह सोढी, रोहतरस सिंह, धर्मेंद्र सिंह प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें