फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण के खिलाफ जल्द चलेगा डंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ जल्द डंडा चलेगा। इसी कड़ी में मंगलवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम सदर के नेतृत्व में लोनिवि और नगर निगम की टीम ने हरिद्वार रोड, त्यागी रोड, कचहरी और रिस्पना पुलिस के पास चिह्नित अतिक्रमण का दोबारा सर्वे किया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

शहरी विकास मंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से बीते वर्ष अगस्त में महाराजा अग्रसेन चौक से रिस्पना पुल तक करीब 180 अतिक्रमण चिह्नित किए गए थे। लेकिन इनको अब तक इनको हटाया नहीं जा सका है। अब मंगलवार को एसडीएम सदर प्रत्यूष सिंह के नेतृत्व में लोनिवि और नगर निगम की टीम ने हरिद्वार रोड, त्यागी रोड, कचहरी और रिस्पना पुल तक अतिक्रमण का दोबारा सर्वे किया। एसडीएम सदर प्रत्यूष सिंह ने बताया कि इसी महीने अतिक्रमण हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजधानी को अतिक्रमण मुक्त बनाया जाएगा। इसके बाद शहर के अन्य प्रमुख हिस्सों में भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। उनके साथ लोनिवि के अधिशासी अभियंता अनिरुद्ध भंडारी, नायब तहसीलदार नरेशचंद्र नौटियाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें