फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-रूसा लैब के लिए बजट देना भूल गई सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
रूसा लैब के लिए बजट देना भूल गई सरकार
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाल/ऋषिकेश।
राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत राजकीय पीजी ऑटोनोमस कॉलेज में सरकार ने कंप्यूटर तो भेज दिए, लेकिन लैब के लिए बजट उपलब्ध नहीं कराया है। नतीजतन भेजे गए 21 कंप्यूटर कॉलेज में धूल फांक रहे हैं। हालांकि कॉलेज प्रशासन खुद के खर्च पर योग विभाग के कार्यालय में रूसा लैब स्थापित करने की बात कह रहा है. लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है।
रूसा के बजट से करीब 20 दिन पूर्व 21 कंप्यूटर ऋषिकेश के राजकीय स्नातकोत्तर स्वायत्तशासी महाविद्यालय को उपलब्ध कराए गए थे। फिलहाल रूसा के माध्यम से मिले सभी कंप्यूटर प्रशासनिक भवन में धूल फांक रहे हैं। कारण, कंप्यूटरों के लिए अभी तक न तो लैब बन पाई है और न ही इसके लिए बजट का प्रावधान है। ऐसे में कॉलेज प्रशासन रूसा लैब बनाने के लिए योग विभाग के कार्यालय को शिक्षा विभाग के भवन में शिफ्ट करने की तैयारी रहा है। महाविद्यालय में स्थापित की जा रही रूसा लैब से छात्र-छात्राओं को ई-लर्निंग की सुविधा उपलब्ध कराना है। कॉलेज प्रशासन के मुताबिक ई-लर्निंग से छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने में सहायता प्राप्त होगी। आधुनिक तकनीक से उन्हें उच्च शिक्षा के कई विषय लैब के माध्यम से पढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

फाइल में अटका 2 करोड़ का प्रस्ताव
प्राचार्य डॉ. एनपी माहेश्वरी ने बताया कि एक माह पूर्व कॉलेज कैंपस में रूसा लैब और कांफ्रेंस हॉल आदि के लिए भवन निर्माण का प्रस्ताव रूसा के निदेशक को भेजा गया है। जिसकी लागत करीब दो करोड़ रुपये है। बहरहाल प्रस्ताव को अभीतक हरी झंडी नहीं मिली है।
विज्ञापन

---
रूसा लैब के लिए योग विभाग के कार्यालय के शिफ्टिंग का कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है। राजकीय अवकाश की वजह से देरी हुई है। कॉलेज खुलते ही लैब स्थापित करने का कार्य शुरू किया जाएगा। लैब संचालन के लिए कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मृत्युंजय शर्मा को प्रभारी बनाया गया है।
डॉ. एनपी माहेश्वरी
प्राचार्य, पीजी ऑटोनोमस कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें