फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व स्तर पर पहुंचाएंगे पहाड़ की लोक संस्कृति

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति को विश्व पटल पर पहुंचाने के लिए राज्य सरकार इस दिशा में गंभीर प्रयास कर रही है। केंद्र सरकार की ओर से भी मदद मिल रही है।
विज्ञापन

सतपाल महाराज रविवार को प्रेमनगर आश्रम के सभागार में संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित पांच दिवसीय ढोल दमाऊं कार्यशाला का शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश की लोक संस्कृति ने पूरे विश्व में अपनी छाप छोड़ी है, लेकिन आज बदलते जमाने के साथ हमारी संस्कृति लगातार पिछड़ रही है। सरकार गांव-गांव तक फैली इस पारंपरिक कला का संवर्द्धन कर देश और दुनिया के सामने लाएगी। सतपाल महाराज ने कहा कि पहाड़ में ढोल और दमाऊं पारंपरिक संस्कृति के संवाहक हैं। भगवान को जगाने का, सुलाने का, बारात या किसी अन्य बड़े आयोजन का, हर जगह ढोल बजाने की परंपरा है। पहाड़ में तो कई गांवों के लोग लुटेरों के आने या आपदा आने की जानकारी भी पड़ोस के लोगों को ढोल बजाकर देते थे। ढोल बजाने की कला ही है कि हर मौके का स्वर अलग होता है और संदेश अपने आप लोगों तक पहुंच जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जहां विकास को बढ़ावा देने के लिए कृत संकल्प है वहीं लोक कलाओं का प्रोत्साहन उसकी प्राथमिकता में शामिल है।
उन्होंने युवाओं से पुराने संस्कृति कर्मियों से प्रेरणा लेकर अपनी कला और संस्कृति को बचाने का आह्वान किया। इस मौके पर जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण ने ढोल बचाने वालों को शिव के पुत्र की उपाधि दी। उन्होंने कहा कि ढोल बचाने वालों को शिव का पुत्र कहा जाता है। उन्होंने कहा कि इस कला को तभी संरक्षित किया जा सकता है जब इसे रोजगार से जाड़ा जाए। पलायन ने संस्कृति को काफी नुकसान पहुंचाया है। कार्यशाला में पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, नैनीताल, बागेश्वर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, देहरादून समेत कई अन्य जिलों से ढोल दमाऊं बजाने वाले करीब 1214 कलाकार कार्यशाला में पहुंचे हैं। कार्यशाला में शाम तक विभिन्न जगहों से आने वाले कलाकारों के आने का क्रम जारी था। इस मौके पर संस्कृति विभाग की निदेशक डा. बीना भट्ट के अलावा कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। संचालन संस्कृति विभाग के उद्घोषक बलराज नेगी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें