फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंणा गांव में डेढ़ सप्ताह से अंधेरे में कट रही रात

विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा/कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लॉक में ग्राम पंचायत च्वरा के सैंणा गांव के ग्रामीण डेढ़ सप्ताह से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। गांव की लाइन और ट्रांसफार्मर में फाल्ट के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर, कई बार शिकायत करने के बाद कुंकाणी, भैंसुण और कीच गांव में एक सप्ताह बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी है।
विज्ञापन

समाज सेवी गौरव सुयाल, ग्रामीण महिताब सिंह, प्रदीप कुमार, राम प्रसाद सुयाल, धीरज सिंह, बलबीर सिंह, मदन सिंह, साबर सिंह, यशोदा देवी ने बताया ऊर्जा निगम की उदासीनता ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पूर्व विद्युत लाइन टूटने और ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण ग्राम पंचायत च्वरा के कीच, भैंसुण और कुकाड़ी में विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी है। बिजली बहाल करने के लिए ग्रामीण लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन विभाग उदासीनत बना है। सैंणा गांव में करीब दस दिनों से ऊर्जा निगम खराब पड़े ट्रांसफार्मर को नहीं बदल सका है। एक सप्ताह से लोगों को मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए दूसरे गांवों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। रात के वक्त जंगली जानवरों के हमले का भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने विभाग से सैंणा गांव में जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
उधर, एसडीओ ग्रामीण रवि अरोड़ा ने बताया कि ट्रांसफार्मर मंगवा लिया गया है, ठेकेदार को ट्रांसफार्मर गांव तक पहुंचाकर विद्युत आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें