फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थयात्री का पांच हजार कैश सहित सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। नेताला स्थित एक आश्रम से मथुरा के यात्री का पांच हजार कैश और दो स्मार्ट फोन सहित सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। यात्री ने इस संबंध में मनेरी थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मथुरा, यूपी निवासी गौतम गोस्वामी ने बताया कि वह इन दिनों चारधाम यात्रा पर उत्तराखंड आए हैं। पिछले करीब 12 दिन से वह गंगोत्री में थे। 28 जून को वह गंगोत्री से लौटकर रामजानकी मंदिर त्यागी बाबा आश्रम में रात्रि विश्राम के लिए रुके थे, लेकिन सुबह उठने पर उनका बैग सहित सभी समान गायब था। बैग में पांच हजार कैश, दो स्मार्ट फोन, दो एटीएम कार्ड, आधार व वोटर कार्ड सहित कपड़े थे। उन्होंने मनेरी थाने में भी इस संबंध में तहरीर दी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। गौतम गोस्वामी ने बताया कि उनके आश्रम में ठहरने से पहले वहां एक साधू पिछले कुछ दिन से ठहरा था, जो 29 जून को सुबह वहां मौजूद नहीं था। उन्हें अंदेशा है वही सामान लेकर निकल गया है। वहीं इस संबंध में शनिवार को गौतम स्वामी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम पीएल शाह से भी इसकी शिकायत की है। वहीं थानाध्यक्ष मनेरी डीएस कोहली का कहना है कि इसकी शिकायत उन्हें मिली है, जिस पर आरोपी का नंबर उन्हें मिला है उसकी लोकेशन गंगोत्री में आ रही है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें