फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से बि लबिलाए, पुलिस बेबस

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की/भगवानपुर।
विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून और दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर शनिवार दिनभर जाम की स्थिति रही। सबसे ज्यादा दिक्कत भगवानपुर क्षेत्र में रही। यहां करीब सात-आठ किलोमीटर तक लंबा जाम लगा रहा। चिलचिलाती धूप से लोग बिलबिला गए। व्यवस्था सुचारु करवाने में पुलिस भी बेबस नजर आई।
विज्ञापन

गर्मियों की छुट्टियां समाप्त होने में चंद दिन शेष हैं। केंद्रीय विद्यालय में तो छुट्टियां समाप्त हो चुकी हैं। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा आदि से लोग घूमने हरिद्वार, मसूरी और चारधाम की यात्रा पर जा रहे हैं। जिसकी वजह से दिल्ली-हरिद्वार और दिल्ली-देहरादून हाईवे पर वाहनों रैला है। इसी वजह से शनिवार को हाईवे पर ट्रैफिक का दबाव रहा। हालत यह थे कि दिल्ली-हरिद्वार राजमार्ग पर सुबह से जाम लगना शुरू हो गया। दिनभर वाहन रेंगते हुए चले। हरिद्वार मार्ग पर तो जैसे-तैसे वाहन निकलते गए, लेकिन भगवानपुर क्षेत्र में जाम से लोग बेहाल रहे। सुबह 10 बजे से जाम लगने का शुरू हुआ सिलसिला शाम तक जारी रहा। मंडावर से किशनपुर गांव तक जाम की स्थिति यही रही कि वाहन आगे खिसकने का नाम ही नहीं ले रहे थे। बाईपास मार्ग पर भी भगवानपुर से इमलीखेड़ा तक यही हाल रहा। पुलिस भी पूरा दिन जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करती रही, लेकिन जाम के आगे बेबस नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें