फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूधमुंही बच्ची को पर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर।
विज्ञापन

दूधमुंही बच्ची को रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया गया। रोती-बिलखती बच्ची को पुलिस ने उठाया, पहले तो पुलिस ने स्टेशन पर बच्ची के माता-पिता को तलाश किया, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी जब माता-पिता नहीं मिले तो उसे अनाथायल में भेज दिया गया। दूसरी ओर एक किशोरी को भी जीआरपी पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल के तहत बरामद किया है।
विज्ञापन

जीआरपी थाने के ऑपरेशन इस्माइल प्रभारी एसआई विनोद कुमार ने बताया कि रविवार को देर रात्री प्लेट फ ार्म नंबर एक पर एक दूधमुंही बच्ची के लावारिश हालत में होने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर बच्ची को बरामद किया गया। साथ ही बच्ची के परिजनों को तलाशा गया। लेकिन परिजनों का कोई पता नहीं चल पाया। जिसके बाद बच्ची को थाने लाया गया। वहीं रेलवे स्टेशन मास्टर कार्यालय से उद्घोष के माध्यम से माता-पिता को तलाश करने का प्रयास किया गया, लेकिन घंटों बाद भी बच्ची को लेने कोई भी परिजन थाने नहीं पहुंचा। प्रत्यदर्शियों के अनुसार पति-पत्नि में झगड़ा हो रहा था। इसके बाद दंपति बच्ची को छोड़कर चले गए। जिससे हरिद्वार के श्रीराम अनाथालय में संपर्क किया गया। इस दौरान बच्ची के रौने, चिल्लाने पर उसका बुरा हाल था। वहीं बच्ची को शांत करने में थाने के कई कर्मचारी लगे थे। लेकिन बच्ची का रो-रो कर बुरा हाल था। जिसके बाद अनाथालय के कमचारियों के पहुंच जाने के बाद बच्ची को उनके सुपुर्द कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर सोमवार को एक किशोरी वंदना पुत्री राम आसरे निवासी उदयपुर प्रतापगढ़ यूपी से टे्रन में बैठकर लक्सर स्टेशन पहुंच गई। किशोरी ने बताया कि परिजनों की डाट- फ टकार से नाराज होकर वह घर से चली आई है। जिसके बाद जीआरपी ने किशोरी के परिजनों से संपर्क किया। लेकिन खबर लिखे जाने तक किशोरी के परिजन थाने नहीं पहुंच सके थे। एसआई विनोद कुमार ने बताया कि युवती के परिजनों के पहुंचने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें