देहरादून। पिटकुल ने उपनल के माध्यम से कार्यरत संविदा कर्मियों के लिए समान कार्य-समान वेतन''''ल लागू करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके तहत 1 जनवरी 2016 से पूर्व विभिन्न पदों पर कार्यरत 112 कार्मिकों को इस योजना का सीधा लाभ मिलेगा। पिटकुल के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने सभी लाभान्वित कर्मियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन और प्रमुख सचिव (ऊर्जा) आर. मीनाक्षी सुंदरम के कुशल मार्गदर्शन और सकारात्मक सोच के प्रति आभार व्यक्त किया।