देहरादून। प्रदेश के 57 वृद्ध एवं आर्थिक रूप से कमजोर कलाकारों की पेंशन स्वीकृत की गई है। शासन नए संबंध में आदेश जारी किया है ।
अपर सचिव प्रदीप जोशी के जारी आदेश के मुताबिक सचिव संस्कृति विभाग की ओर से गठित समिति की सिफारिश पर इन कलाकारों की मासिक पेंशन स्वीकृत की गई है। जिसमें उत्तरकाशी, ऊधमसिंह नगर पिथौरागढ़, देहरादून, बागेश्वर, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल जिले के वृद्ध एवं आर्थिक रूप से कमजोर कलाकार शामिल है।