ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
छठी आरजी स्मृति प्राइज मनी जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता के बालिका अंडर-11 एकल वर्ग के फाइनल में अलीशा और एंजल ने जगह बना ली है। बालक अंडर-11 एकल वर्ग में रुद्रांश जोशी, आदित्य पंवार, शौर्य सिंह राणा और युवराज पंवार ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।
परेड मैदान स्थित बहुद्देश्यीय क्रीड़ा सभागार में शुक्रवार को बालिका अंडर-11 वर्ग में एंजेल चौधरी ने स्नेहा रावत को 15-8 व 15-4 और अलीशा भंडारी ने पूजा मखलोगा को 15-2 व 15-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। बालक अंडर-11 एकल वर्ग में रुद्रांश जोशी ने प्रभु ध्यानी को 30-15, आदित्य पंवार ने प्रणव को 31-22, शौर्य सिंह राणा ने निकुंज को 30-16 व युवराज पंवार ने देव ध्यानी को 30-27 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। बालिका अंडर-13 एकल वर्ग में वैष्णवी डोभाल ने साईं सुपर्जा को 30-17, स्नेहा रावत ने समीक्षा सिंह को 31-25, गौरवी जोशी ने भावनी सिंह को 31-14 और एस रितिका ने प्रिंसिका सजवाण को 31-22 से शिकस्त देकर अगले दौर में जगह बनाई।
बालक अंडर-13 एकल वर्ग में हर्षित रावत ने अमन को 31-20, वेदांश वर्मा ने मितुल भाटिया को 31-17, हेमंत चौहान ने पार्थ को 31-5 और द्विवित ने शिवांश को 31-10 से हराकर अगले दौर में स्थान पक्का कर लिया। इस दौरान चीफ ऐशवे के प्रबंधक जनार्दन नायर, रेफरी दीपक रावत, आयोजन सचिव प्रवीन जुयाल, अमृतपाल सिंह आदि मौजूद रहे।