फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राफिक एरा में आज लगेगा भव्य रक्तदान शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में वर्ल्ड थैलेसीमिया-डे पर बुधवार को मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस कैंप का उद्घाटन स्वास्थ्य एवं गृह सचिव नीतेश झा प्रात: नौ बजे करेंगे। इस कैंप में शहर के सभी ब्लड बैंक की टीमें सहयोग करेंगी। साथ ही एम्स ऋषिकेश की टीम भी रक्त संग्रहीत करेगी।
विज्ञापन

क्लेमेंटटाउन स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड विवि और पर्वतीय विवि परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। आयोजन के संयोजक प्रो. एएस शुक्ला ने बताया कि शिविर में शिक्षकों के साथ छात्र-छात्राएं भी रक्तदान करेंगी। पिछले वर्षों में ग्राफिक एरा ने अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से लगातार रक्तदान शिविर आयोजित किए हैं। इसके माध्यम से हजारों जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध करवाया गया है। शिविर में दून अस्पताल ब्लड बैंक, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ब्लड बैंक, आईएमए ब्लड बैंक, हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट और एम्स ऋषिकेश ब्लड बैंक की टीम सहयोग करेगी। रक्त संग्रहीत करने के साथ ही विशेषज्ञ लोगों को सुरक्षित रक्तदान के संबंध में जानकारी भी देंगे। उन्होंने अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं से रक्तदान की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें