राज्य विद्युत नियामक आयोग अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। राज्य के पूर्व मुख्य सचिव व उत्तराखंड राज्य विद्युुत नियामक आयोग के अध्यक्ष सुभाष कुमार का कार्यकाल मंगलवार को समाप्त हो गया। नियामक आयोग में साढ़े चार सेवा के उपरांत उनका कार्यकाल समाप्त हुआ। इस मौके पर मुख्यालय में आयोजित विदाई समारोह में उन्हें नियामक आयोग के तमाम अधिकारियाें, कर्मचारियों की ओर से विदाई दी। समारोह में नियामक आयोग अध्यक्ष ने कहा कि नियामक आयोग ने पिछले साढ़े चार साल के भीतर जो उपलब्धियां हासिल की हैं, उसमें तमाम अधिकारियों, कर्मचारियोें का योगदान रहा है। विदाई समारोह में आयोग के सदस्य एमके जैन, सचिव नीरज सती, निदेशक वित्त दीपक पांडे, निदेशक तकनीकी प्रभात डिमरी व निदेशक रजनीश माथुर समेत तमाम अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि नियामक आयोग अध्यक्ष सुभाष कुमार ने राज्य में बिजली आपूर्ति को चुस्त दुरुस्त करने व बिजली दरों के निर्धारण में अहम भूमिका निभायी। उनके ही कार्यकाल में केेंद्र सरकार की ओर से विद्युत दरों के सुधार में उल्लेखनीय कार्यों के लिए उत्तराखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग को साल 2016 व 2017 में लगातार देश का सर्वश्रेष्ठ विद्युत नियामक आयोग का पुरस्कार दिया गया।